Friday, November 18, 2011

डॉ.आशीष निगम (मोनू) जन्म दिवस पर शुभकामनायें



जन्म दिन पर कामना है सुख भरा संसार पाओ.
कदम चूमे कामयाबी  हर किसी का प्यार पाओ.

हम न पाये जिस खुशी को ,वो खुशी तुझको मिले
जो हमारे लब न आई   ,  वो हँसी तुझको मिले.
है यही “आशीष” को आशीष ,  हरदम मुस्कुराओ.
जन्म दिन पर कामना है, सुख भरा संसार पाओ.

पुत्र - वधू बेटी “प्रिया”  भी अब तुम्हारे साथ है
अब निगम परिवार का सब कुछ तुम्हारे हाथ है
डॉक्टर का धर्म – सेवा , धर्म निष्ठा से निभाओ
जन्म दिन पर कामना है सुख भरा संसार पाओ.

शुभकामनाओं सहित ---------------मम्मी-पापा

(श्रीमती सपना निगम तथा अरुण कुमार निगम)

Thursday, November 3, 2011

बेटी बचाओ अभियान (गीत – 3)


 
आन  बान  और शान है  बेटी
गीता  और  कुरान  है   बेटी.
गर्व  करें   अपनी   बेटी  पर
जन गण मन का गान है बेटी.

बेटे    जैसा    खूब    पढ़ायें
नव-युग का आह्वान  है  बेटी.
बेटी  मिली -  भाग्य  सहरायें
ईश्वर  का  वरदान  है   बेटी.

थकी हुई बोझिल- सी माँ के
अधरों की  मुस्कान  है बेटी
जीवन की हर धूप - छाँव में
सुख-दु:ख की पहचान है बेटी.

कभी  कलाई  सूनी  ना  हो
भाई  का  सम्मान  है  बेटी.
सुख का रस जीवन में घोले
माता-पिता की जान है बेटी.

दुर्गा , लक्ष्मी, सरस्वती – सी
सचमुच  शक्तिमान है  बेटी.
लाख  यज्ञ का  पुण्य दिलाये
ऐसा   कन्यादान   है   बेटी.

रचनाकार - अरुण कुमार निगम 


प्रस्तुतकर्ता - 

श्रीमती सपना निगम
आदित्य नगर , दुर्ग
छत्तीसगढ़.