आन बान और शान है बेटी
गीता और कुरान है बेटी.
गर्व करें अपनी बेटी पर
जन गण मन का गान है बेटी.
बेटे जैसा खूब पढ़ायें
नव-युग का आह्वान है बेटी.
बेटी मिली - भाग्य सहरायें
ईश्वर का वरदान है बेटी.
थकी हुई बोझिल- सी माँ के
अधरों की मुस्कान है बेटी
जीवन की हर धूप - छाँव में
सुख-दु:ख की पहचान है बेटी.
कभी कलाई सूनी ना हो
भाई का सम्मान है बेटी.
सुख का रस जीवन में घोले
माता-पिता की जान है बेटी.
दुर्गा , लक्ष्मी, सरस्वती – सी
सचमुच शक्तिमान है बेटी.
लाख यज्ञ का पुण्य दिलाये
ऐसा कन्यादान है बेटी.
रचनाकार - अरुण कुमार निगम
रचनाकार - अरुण कुमार निगम
प्रस्तुतकर्ता -
श्रीमती सपना निगम
आदित्य नगर , दुर्ग
छत्तीसगढ़.