गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें.........
आन, बान औ’ शान से, अमर रहे गणतंत्र
रहें एक होकर सभी , यही सफलता मंत्र.
सबसे ऊपर देश है , तज कर सारे स्वार्थ
प्राण लुटायें देश पर और करें परमार्थ.
सबके अधरों पर रहे ,जनगणमन का गान
कहें गर्व से हम सदा , मेरा देश महान.
निगम परिवार
अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर,दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश)